Sports News

No Ball पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, भारत की जीत पर पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

Ad

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले (India Vs Pakistan) में भारत के फैंस को जश्न के मौके मिले हैं। मगर पाकिस्तानी समर्थक बार को पचा नहीं पा रहे हैं। इस तगड़े मुकाबले में दो विवाद ऐसे सामने आए, जिसकी बात मैच के खत्म होने के बाद (Ind Vs Pak controversy) तक हो रही है। अक्षर पटेल के रन आउट से लेकर आखिरी ओवर तक, हम आपको बताते हैं विवाद के कारण।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल एमसीजी में खेला गया पाकिस्तान बनाम भारत का मैच विश्व कप (t20 world cup 2022) के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक था। मगर दो विवादों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पहला विवाद तब हुआ जब रिजवान ने अक्षर (Axar Runout by Rizwan) को विकेट के पीछे से रनआउट किया। ऐसा लगा था कि गेंद उनके हाथ में नहीं थी, रिजवान ने अपने ग्लव्स से बेल उड़ाई थीं। हालांकि, अंपायर के रीप्ले देखने के बाद अक्षर को आउट करार दिया गया।

दूसरे विवाद की बात करें तो 20वें ओवर में टीम इंडिया को जब जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। तो जिस चौथी गेंद पर विराट ने छक्का मारा, वो गेंद नो बॉल निकली। दरअसल अंपायर (No ball controversy) ने इसे कोहली की कमर से ऊपर माना। इस पर बाबर समेत पाकिस्तान के खिलाड़ी बिफर गए। यही वह क्षण था, जहां से मैच फिर भारत की तरफ पलट गया।

बता दें कि कुछ क्रिकेटर्स ने इस नो बॉल पर सवाल उठाए हैं। शोएब अख्तर ने भी ट्वीट किया है। पूर्व क्रिकेटर ब्रेड हॉग ने भी ट्वीट कर कहा, नो बॉल की समीक्षा क्यों नहीं की गई, फिर जब कोहली फ्री हिट पर बोल्ड हुए तो डेड बॉल कैसे नहीं हो सकती। साथ ही पाकिस्तान की क्रिकेटर एमान अनवर ने कहा, जेंटलमैन गेम के नियम कभी-कभी कठोर होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top