Jobs

भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर आई हैं नई भर्तियां

भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर आई हैं नई भर्तियां
Ad

देहरादून: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर चुके नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए युवाओं के पास अच्छा मौका आया है। दरअसल इंडियन आर्मी ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के अंतर्गत आने वाली कई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि ये पद देहरादून के लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर नेटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक इंडियन मिलिट्री के 135वें टेक्निकल कोर्स के अंतर्गत ये आवेदन कुल 40 पदों के लिए मांगे गए हैं। बता दें कि ये 135वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स है, जिसे टीजीसी कहते हैं।

यहां से निकले अभ्यर्थि निकलते हैं उन्हें सेना में परमानेंट कमिशन में नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस तो छह दिसंबर 2021 से शुरू हो गया था। मगर आपके पास आवेदन करने के लिए अभी चार जनवरी 2022 तक का वक्त है। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस कोर्स की शुरुआत जुलाई 2022 से इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में होगी। बता दें कि आवेदनकर्ताओं का अविवाहित होना जरूरी है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि आवेदन सिर्फ वही कर सकते हैं जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री हो या जो अपने इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं।

हालांकि आईएमए में कोर्स में दाखिला लेते समय उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उस समय उन्हें अपने सारे दस्तावेज दिखाने होंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top