National News

ऋषभ पंत से ठगी करने वाला क्रिकेटर मृणांक सिंह गिरफ्तार

Ad

Big Cricket Scam Update: क्रिकेट जगत से ठगी का बड़ा मामला सामने आ रहा है। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और होटल ताज पैलेस के मालिक से 5.53 लाख रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह ठगी करने वाला व्यक्ति और कोई नहीं हरियाणा का क्रिकेटर मृणांक सिंह है। जो हरियाणा के लिए अंडर 19 टूर्नामेंट खेल चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

ठग आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने और कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ आइपीएस होने का झांसा देकर ठगी करता था। मृणांक देश भर में कई होटल मालिकों और यहां तक की टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी पैसे ऐंठ चुका है।


22 अगस्त 2022 को ताज पैलेस होटल के अधिकारी ने चाणक्यपुरी थाने में मृणांक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। दर्ज शिकायत के अनुसार खुद को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत कर मृणांक एक हफ्ते तक होटल में रुका रहा । बताया जा रहा है कि मृणांक होटल ताज पैलेस में 22 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक रुका था। वह बिना भुगतान किये होटल से चला गया जिसकी कुल राशि करीब 5.53 लाख रुपये बताई जा रही है। होटल अधिकारियों द्वारा बिल भरपाई की मांग किए जाने पर उसने एडिडास कंपनी द्वारा बिल का भुगतान किए जाने की बात कही और फरार हो गया।

कई दिन बीत जाने पर जब ताज होटल की प्रबंधक टीम ने उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह अपने ड्राइवर के साथ बकाया राशि भेज रहा है। लेकिन बकाया राशि लेकर कोई नहीं पहुंचा, और झूठी जानकारियों के साथ वह होटल के सम्पर्ककर्ताओं को भटकाता रहा। जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

पूछताछ के लिए मृणांक को नोटिस भेजने पर वह कभी भी जांच के लिए शामिल नहीं हुआ। जब केस दर्ज होने पर पुलिस उसके घर पहुंची तो उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वह मृणांक को अपनी सम्पत्तियों से बेदखल कर चुके हैं। रिश्तेदारों से हुई पूछताछ में पता चला कि वह भारत में है ही नहीं बल्कि दुबई चला गया है। जिसके बाद उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट व लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया।

ठग ने ऋषभ पंत से 2020-2021 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने मृणांक सिंह को 25 दिसंबर को हिरासत में लिया गया। आरोपी होंगकोंग के लिए रवाना होने के लिए आइजीआइ एयरपोर्ट पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लग्जरी जीवन, महंगे कपड़े, खूबसूरत महिला मॉडल, रात भर पार्टी और विदेश घूमने का शौक़ीन मृणांक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top