National News

रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की मौत, यूक्रेन के सभी शहरों में तेज हुआ आक्रमण

Ad

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला हुआ है। यूक्रेन में भीषण युद्ध पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। हालात अब पहले से भी खराब होते जा रहे हैं। अब हमलों में भारतीय छात्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे ही एक हमले में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। जी हां, विदेश मंत्रालय द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी। अरिंदम बागची ने कहा कि बड़े दुख के साथ सूचित करता हूं कि खर्कीव में हुए हवाई हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार खर्कीव में हुए एक हवाई हमले में छात्र की जान गई है। छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। नवीन उम्र 22 वर्ष निवासी कर्नाटक यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गया था। उल्लेखनीय है कि कई भारतीय छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं। यही छात्र अभी भी युद्ध के बीच भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता दिए जाने की मांग उठाई है गौरतलब है कि कई छात्र अभी खर्कीव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं। वहीं मंगलवार सुबह से ही रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top