Sports News

क्रिकेट एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या बनें उपकप्तान और ये हुए बाहर

IMAGE: Team India in a huddle. Photograph: Zak Kaczmarek/Getty Images
Ad

Asia Cup Indian Team Squad: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। कई नए चहरों को जगह मिली है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की एक साथ वापसी हुई है। एशिया कप के लिए चयनित टीम कुछ इस प्रकार है। रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। वहीं संजू सैमसन को बतौर बैकअप खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है। जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है। पाकिस्तान दो इस खिताब को जीतने में कामयाब रही है। (2000, 2012)

एशिया कप 2023

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होना है। इस बार ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। भारतीय टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। इस बार ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top