National News

चौंकाने वाला मामला, पहलगाम हमले से दुखी होकर शहाबुद्दीन बने श्यामलाल !

Ad

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक भावनात्मक और अनोखा मामला सामने आया है। कुलकर्णी नगर निवासी श्यामलाल निनोरी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मर्माहत होकर दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब 40 सालों तक श्यामलाल ग्वालियर मिल क्षेत्र में स्थित सैयद निजामुद्दीन दरगाह में सेवा करते रहे। इस लंबे समय के दौरान उन्हें मुस्लिम समाज के लोग शहाबुद्दीन नाम से पुकारने लगे और धीरे-धीरे वे भी खुद को इसी नाम से पहचानने लगे थे।

हालांकि, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इस घटना के बाद उन्होंने अपने धर्म में वापसी का निर्णय लिया। क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से उन्होंने विधिपूर्वक फिर से हिंदू धर्म स्वीकार किया और अपना पुराना नाम ‘श्यामलाल’ पुनः ग्रहण कर लिया।

इस मौके पर श्यामलाल ने दरगाह परिसर में सुंदरकांड का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में न सिर्फ स्थानीय निवासी शामिल हुए, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्यामलाल ने उन्हें फूलमालाएं और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top