Nainital-Haldwani News

KV हल्द्वानी: रमन हाउस ने फुटबाल और बास्केटबॉल में किया विरोधियों का क्लीन स्वीप

Ad

हल्द्वानी:केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य टीपी आर्य  द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि खेलो का जीवन में महवपूर्ण स्थान है। आज के युग में हमें स्वस्थ रहने के लिए खेलो में हिस्सा लेना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद पहला मैच रमन और शिवाजी सदन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रमन सदन ने टाईब्रेकर में 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में अशोका सदन ने टैगोर सदन पर 1-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में  रमन सदन ने अशोका को 1-0 से मात दी।

बास्केटबाल मुकाबले में रमन सदन ने शिवाजी और अशोक ने टैगोर को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
वही बास्केटबाल में रमन ने अशोका को 13 के मुकाबले 16 पॉइंट से हारकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
इस अवसर शारीरक शिक्षक अनूप जखमोला ने कहा की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों ने खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेल प्रतिभाओ कि कमी नहीं हैं, उसे बस सही मार्गदर्शन की तालाश है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर वर्मा,सुमन कनोजिया,कृष्णा कुमार, नवीन पाठक,असलम खान,तनूजा आर्य ने सहयोग किया, निंर्णायक की भूमिका में अर्चना ,आतिफ खान,अजय भट्ट,संदीप कुमार,शुभम,ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top