Udham Singh Nagar News

ऊधमसिंह नगर में सुचारू रहेगी इंटरनेट सेवा, डीएम पंत ने आदेश वापस लिया

Ad

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में हुई घटना के बाद डीएम जुगल किशोर पंत ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में उन्होंने सेल्यूलर कंपनियों के लिए एक पत्र जारी किया था। हालांकि इस आदेश को हालात के सामान्य होने के बाद वापस ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर में सवेरे आवास विकास मेन रोड के पास खाली पड़े प्लॉट में गोवंश पशुओं के क्षत-विक्षत शव पाए गए थे, जिसके बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और माहौल तनावपूर्ण होने लगा। हालांकि सांप्रदायिक तनाव फैलाने की इस कोशिश को उधम सिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति को तुरंत ही नियंत्रण में ले लिया गया ।

पूर्व में जारी हुआ आदेश पत्र

इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने वीडियो पर दिखाई दे रहे लोगों की खोज शुरू कर दी है वहीं इस घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन डीआईजी ने दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top