Sports News

आईपीएल को किया गया स्थगित, अब कहां और कब खेलेगा जाएगा, पूरे इतिहास पर डाले नजर

Ad

IPL 2025: Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल के बचे हुए मैच कब और कहां आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और पहला सीजन भारत में ही खेला गया था। लेकिन 2009 में आम चुनावों और सुरक्षा कारणों की वजह से इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया। इसके बाद 2010 से लेकर 2013 तक सभी सीजन भारत में सफलतापूर्वक आयोजित हुए।

2014 में एक बार फिर लोकसभा चुनावों के चलते टूर्नामेंट का पहला चरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया, जबकि दूसरा हिस्सा भारत में आयोजित किया गया। 2015 से 2019 तक आईपीएल बिना किसी बड़ी बाधा के भारत में ही हुआ।

2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट को टालना पड़ा, और बाद में इसे UAE में सितंबर से नवंबर के बीच आयोजित किया गया। 2021 में महामारी की दूसरी लहर के कारण टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा और फिर इसके कुछ मुकाबले दुबई, अबू धाबी और शारजाह में कराए गए।

इसके बाद 2022, 2023 और 2024 के संस्करण फिर से भारत में ही सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। लेकिन 2025 में वर्तमान भारत-पाकिस्तान तनाव ने एक बार फिर इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की राह में रुकावट खड़ी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top