Viral

सिपाही पिता का हुआ प्रमोशन तो IPS बेटे ने लगाए सितारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

Ad

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला आईपीएस अधिकारी पासआउट होने के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी को सैल्यूट कर रही थी। दरअसल आईपीएस अधिकारी अपने पिता को ही सैल्यूट कर रहीं थी। इस वीडियो में असम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नज़र आ रहे हैं। इसमें उनकी बेटी आईपीएस ऐश्वर्या सिंह सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकेडमी से पास आउट हो रही हैं और दोनों एक दूसरे को सैल्यूट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिसकर्मियों से जुड़ी अब एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में आईपीएस अधिकारी अपने पिता के कंधे पर सितारे लगा रहे हैं। ये फोटो उत्तर प्रदेश में 2014 बैच के आईपीएस अनूप सिंह और उनके पिता जनार्दन सिंह की है। जनार्दन सिंह सब इंस्पेक्टर बने तो उन्होंने अपने बेटे को सैल्यूट किया। आईपीएस अनूप सिंह ने पिता के प्रमोशन पर उनके कंधे पर सितारा लगाया।

 बता दें कि  जनार्दन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से भर्ती हुए थे। वह पिपरा गौतम गांव के रहने वाले हैं। जनार्दन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी कंचन सिंह और एक बेटी-एक बेटा है। उनका सपना था कि बेटा आईपीएस अधिकारी बनें। वहीं पिता के वर्दी में देख बेटा भी प्रेरित होता रहा और  पिता के सपने को अपना लक्ष्य बना लिया।

 IPS अनूप सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएश्न करने के बाद जेएनयू से भूगोल में MA किया। इसी दौरान वह तैयारी भी कर रहे थे और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की। मौजूदा वक्त में आईपीएस अनूप सिंह लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी के पद पर तैनात हैं। वहीं उनके पिता जर्नादन सिंह सीबीसीआईडी में तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top