Uttarakhand News

उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की ने आईपीएस दीपम सेठ को प्रदान की पीएचडी की उपाधि

Ad

Dehradun News: गुरुवार को आईआईटी रुड़की के 22 वें दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आइटीबीपी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।

दीपम सेठ को आईआईटी रुड़की के प्रबंध अध्ययन (मैनेजमेंट स्टडीज ) संकाय द्वारा *इंपैक्ट ऑफ़ स्ट्रैटेजिक प्लैनिंग एंड कम्युनिकेशन ऑन टीम इफेक्टिवेनेस : अ स्टडी ऑफ पुलिसिंग ऑफ मेगा इवेंट्स विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्हें यह उपाधि समारोह से ऑनलाइन जुड़े मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top