Nainital-Haldwani News

IPS पिता को IPS बेटी ने किया सैलूट, पिता ने साझा किया भावुक वीडियो

Ad

NEW DELHI: माता पिता एक ही सपना होता है कि उनकी पहचान बच्चों के वजह से हो। इसी तरीके का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक आईपीएस बेटी अपने पिता को सैल्यूट कर रही है जो आईपीएस हैं और उसके सीनियर है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आईपीएस बेटी अपने डीजीपी पिता को सैल्यूट करते नजर आ रही है। इस वीडियो में असम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नज़र आ रहे हैं। इसमें उनकी बेटी आईपीएस ऐश्वर्या सिंह सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकेडमी से पास आउट हो रही हैं और दोनों एक दूसरे को सैल्यूट कर रहे हैं।

इस लम्हे को लेकर डीजीपी सिंह ने ट्विटर पर अपलोड किया और लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकेडमी से पास आउट होने पर बेटी से सैल्यूट मिला।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 1 फरवरी, 2023 से असम के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। इससे पहले सिंह को असम के विशेष DGP (कानून और व्यवस्था) के रूप में तैनात किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top