Uttarakhand News

IPS मीणा के तीन साल कार्यकाल में रुद्रप्रयाग जिले ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, देवभूमि को होगा गर्व

Ad

जनपद रुद्रप्रयाग में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुलिस अधीक्षक के एक ही जनपद में नियुक्ति के दौरान देश की जानी मानी हस्तियों द्वारा उनके नियुक्ति कार्यकाल मे जनपद में भ्रमण किया गया हो। जी हां यहाँ पर बात हो रही है रुद्रप्रयाग जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा जी की, जिनका रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के रूप में कार्यकाल 3 वर्ष 1 महीने का हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मध्य इनके कार्यकाल में देश के प्रथम नागरिक अर्थात महामहिम राष्ट्रपति जी के 03 भ्रमण व प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा 03 बार श्री केदारनाथ का भ्रमण किया गया। विगत वर्ष जहां प्रधानमंत्री जी द्वारा श्री केदारनाथ के कपाट खुलने व बन्द होने के दौरान श्री केदारनाथ के दर्शन किये गये थे।

वहीं इस बार प्रधानमंत्री जी कपाट बन्द होने से दो दिन पहले श्री केदारनाथ पधारे। जैसा रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रह्लाद नारायण मीणा की जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्ति के दौरान बना है, वैसा रिकार्ड शायद ही आने वाले समय में जनपद रुद्रप्रयाग में बने। जनपद रुद्रप्रयाग में आई तकरीबन हर हस्तियों द्वारा जनपद के श्री केदारनाथ में आगमन किया, जिनके भ्रमण को पुलिस अधीक्षक द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया है। आइये सम्पूर्ण सूची पर एक नजर डालते हैं:-
1- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी
2- महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी
3- पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी
4- पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच डी देवगोडा जी
5- मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर
6- श्री राहुल गांधी
7- श्री अमित शाह
8- मुख्यमंत्री उत्तराखंड-14
9- राज्यपाल उत्तराखंड-06
10- श्री नितिन गडकरी
11- श्रीमती स्मृति ईरानी
12- सुश्री उमा भारती
13- श्री कमलनाथ
14- कई फिल्मी हस्तियाॅ
15- अम्बानी बन्धु परिवार
16- CBI IB CISF BSF director.
17- DG ITBP, BSF

इसके अतिरिक्त इनके द्वारा श्री केदारनाथ में आयी दैवीय आपदा के उपरान्त श्री केदारनाथ यात्रा को पुनः पटरी पर लाने को एक चुनौती के रूप में लेते हुए अपने स्तर से कई प्रयास किए गए। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट सुधार करते हुए जनपद को जाम के झाम से मुक्ति दिलाई गई। पूर्व से श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन में चले आ रहे वीआईपी कल्चर को खत्म किया गया। इनके कार्यकाल में जहां वर्ष 2015 में करीब 2 लाख 53 हजार यात्री श्री केदारनाथ दर्शनार्थ हेतु आये, वहीं वर्ष 2016 में 3 लाख 10 हजार यात्रियों/श्रद्धालुओं ने दर्शन किये ओर इस वर्ष यह आंकड़ा 4 लाख 71 हजार एवं इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड तोड़ 7 लाख 32 हजार के पार पहुँच गया है, जो श्रीकेदारनाथ यात्रा मे उतरोत्तर वृद्धि का संकेत है। इन समस्त उपलब्धियों का श्रेय जनपद में नियुक्त पुलिस बल के द्वारा प्रदान किये गये अपेक्षित सहयोग एवं बाबा श्री केदारनाथ जी की असीम कृपा को जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top