Sports News

भारतीय टीम का मजाक बना रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, इरफान पठान ने दिया तगड़ा जवाब

Ad

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय फैंस का इंतजार फिर से बढ़ गया है। साल 2021 विश्वकप की तरह भारतीय टीम को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की तरह इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत की हार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्विटर पर टीम इंडिया का जमकर मजाक उड़ा रहे थे। उनके इस ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के 10 विकेट से हारने के बाद शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया था ‘तो, इस रविवार, यह है: 152/0 vs 170/0’।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री के इस ट्वीट में दो स्कोर लिखे थे। पहला स्कोर वो है जो पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रन चेज में बनाया था, वहीं दूसरा स्कोर इस साल इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बनाया।

शहबाज शरीफ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इरफान पठान ने लिखा ‘आप में और हम में फर्क ये है। हम अपनी खुशी से खुश और आप दूसरों की तकलीफ से। इसलिए खुद के देश को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है।’ बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर को टी-20 विश्वकप का फाइनल खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top