Dehradun News

उत्तराखंड को लेकर BJP चीफ का बयान, धामी को लेकर दिए भविष्य के संकेत

pushkar singh dhami
Ad

Uttarakhand Politics | Pushkar Singh Dhami | BJP Strategy 2027 | Nitin Navin | Assembly Election 2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने संकेत दे दिए हैं कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin ने अपने बयान में कहा कि धामी सरकार ने राज्य में सुशासन और विकास का मजबूत मॉडल पेश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने में भी अहम काम किया है।

नितिन नवीन ने यह भी माना कि चुनौतियां हर राज्य में होती हैं…लेकिन उत्तराखंड में बीते कुछ वर्षों में विकास की रफ्तार तेज हुई है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने साफ किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हारने के बावजूद भी बीजेपी ने धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में उन्होंने चंपावत सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की।

पार्टी के इस स्पष्ट संकेत के बाद अब उत्तराखंड की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अन्य दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top