
Uttarakhand Fuel Supply : IOC Press Release : Petrol Diesel LPG Update : Dehradun News : Fuel Availability India : उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीए…पूरे राज्य में अपनी सप्लाई चेन के माध्यम से ईंधन की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी भी तरह की बाधा नहीं है। सभी आउटलेट पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य रूप से जारी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रदेश भर में नियमित रूप से हो रही है और घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
आईओसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या पैनिक खरीदारी से बचें। कंपनी ने कहा कि सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा किया जाए।






