मास्को : क्या आपने कभी सोने-चांदी और हीरे की बारिश के बारे में सुना है ।अगर हम आपको बताएं की ऐसा हुआ है तो आप शायद यहीं कहेंगे कि ऐसा तो सिर्फ कल्पनाओं में ही हो सकता है, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। चौंकिए मत आप कुछ गलत नहीं पढ़ रहे हैं । रूस के यकूतिया में एक प्लेन के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर सोने, हीरे और प्लेटिनम जैसी बेशकीमती धातुओं की बारिश होने लगी। जिसको देखकर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया। 

ADVERTISEMENTS Ad

ये घटना रूस के याकुस्क एयरपोर्ट की है। निंबस एयरलाइन के कार्गो प्लेन एएन-12 से गुरुवार को करीब 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 3 हजार किलो से ज्यादा सोना, चांदी व हीरे की बारिश हुई। एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक्त इस विमान का दरवाजा खुला रह गया था। जैसे ही विमान ने टेक-ऑफ किया, उसमें रखी कीमती धातुएं रनवे पर बिखर गई। इस घटना का वीडियो गुरुवार को मीडिया में जमकर वायरल हुआ।

बाद में प्लेन की एयरपोर्ट से 12 किमी दूर एक गांव में आपात लैंडिंग कराई गई। तास न्यूज एजेंसी के अनुसार सोने की 172 छड़ें, जिनका वजन 3 टन से ज्यादा बताया गया है, वापस मिल गई हैं। ब्रिटिश वेबसाइट मिरर के मुताबिक पूरे खजाने की कीमत 265 मिलियन पाउंड के करीब थी, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 240 करोड़ से ज्यादा की है।