Dehradun News

मौसम विभाग का नया अपडेट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

uttarakhandWeatherUpdate
Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (सोमवार) देहरादून समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में खासतौर पर जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आगामी दिनों की बात करें तो दो अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी घटनाओं को लेकर भी अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

लिहाजा, प्रशासन और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top