Tehri News

उत्तराखंड का एक और बेटा शहीद, ITBP जवान राजेंद्र सिंह को तिरंगे में लिपटा देख टूट गए परिजन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड को देवभूमि के साथ साथ सैन्यभूमि भी कहा जाता है। इस नाम के पीछे उत्तराखंड के कई वीर सपूतों की शहादत छिपी हुई है। देश की सीमाओं पर जाकर हर देशवासी की रक्षा करना जवानों का फर्ज होता है। इस फर्ज को निभाने और सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा उत्तराखंड के युवाओं में खूब होता होता है। लेकिन देश सेवा करते करते कुछ वीर शहीद हो जाते हैं। उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बम धमाके में राजेंद्र ग्राम शहीद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जब आईईडी धमाका किया गया तो सड़क निर्माण की सुरक्षा में उत्तराखंड देवप्रयाग ग्राम कोटी निवासी आईटीबीपी 53वीं बटालियन के जवान राजेन्द्र सिंह वहां तैनात थे। इसी धमाके में राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। अब जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम थीं। परिवार तो मानो पूरी तरह से टूट गया था। इस धमाके में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था। इस इलाके में सड़क निर्माण कार्य सुचारू है। इसी दौरान गश्त के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान जैसे ही इस रास्ते से निकले, आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है।

घायल जवान का इलाज चल रहा है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल घटनास्थल पर एसपी सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन एसपी अक्षय पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी का अभियान चालू हो गया है। इसके अलावा इलाके में अन्य आईईडी होने की शंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top