Uttarakhand News

छात्रों के लिए अच्छी खबर… ITI की मदद से अब कॉलेजों में स्किल कोर्स का होगा संचालन

Ad

College Updates: National Education Policy: Skill Courses in College:

ADVERTISEMENTS Ad

नई शिक्षा नीति के आने के बाद से विद्यालयों के साथ विश्वविद्यालयों में भी कई बदलाव आए हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत महाविद्यालयों के छात्रों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए भी तैयारी की जा रही है। यह प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग की तरफ से सभी छात्रों को दिया जाएगा। लेकिन ऐसा करने के लिए सभी कॉलेजों को नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में संचालित होने वाले कोर्स के अनुसार कौशलपरक कोर्स तैयार करने होंगे। इसके बाद बोर्ड ऑफ स्टडीज से तैयार किए गए कोर्स के लिए स्वीकृति भी लेनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्नातक स्तर पर छात्र यह तकनीकी कौशल आधारित कोर्स कर पाएंगे।

छात्रों के सर्वांगीण विकास पर है फोकस

इसमें छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि कौशल विकास विभाग और उच्च शिक्षा के बीच अनुबंधन हो चुका है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यापक विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसमें किताबी ज्ञान के अलावा उनके कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्किल कोर्स कराने के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक बड़ा कारण है। इसके कारण विद्यार्थियों को इस योजना का अच्छे से लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही वो अपनी पसंद के कौशलपरक कोर्स का चयन भी नहीं कर पा रहे हैं।

ITI करेगा मदद

संसाधनों की कमी को लेकर कौशल विकास और उच्च शिक्षा विभाग के बीच अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद अब ITI से सहायता लेने की तरफ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अगर सभी छात्रों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं तो उनके सर्वांगीण विकास में यह योजना अहम भूमिका निभाती नजर आएगी। इसके लिए कॉलेजों से एनईपी के तहत निर्धारित क्रेडिट के आधार पर पाठ्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top