Dehradun News

सियाचिन में तैनात उत्तराखंड निवासी जगेंद्र सिंह चौहान शहीद

Ad

देहरादून: उत्तराखंड का एक और बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है। हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादून के रहने वाले थे। वह सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शहीद के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं। जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे। उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उनकी माता का नाम विमला देवी है। वहीं उनकी पत्नी का नाम किरण चौहान है। रविवार शाम को उनकी शहादत की सूचना परिजनों को दी गई और इसके बाद कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड और सेना का नाता बेहद पुराना रहा है। पहाड़ में कहावत है कि हर घर का एक लड़का भारतीय सेना में सेवा देता है। कुछ वक्त पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे देवभूमि ने श्रद्धांजलि दी थी। वहीं सेना में शहीद परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी मिलने की अपील लगातार देवभूमि के लोग उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top