Nainital-Haldwani News

बुधवार को हल्द्वानी-काठगोदाम को आने वाली जनशताब्दी ट्रेन हरिद्वार से चलेगी,ध्यान से करें बुकिंग

Ad

हल्द्वानी: देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। रेलवे ने कुछ बदलाव किए हैं और यह यात्रियों को थोड़ा परेशानी में डाल सकता है। देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 13 अक्तूबर को देहरादून से नहीं होगा। इन ट्रेनों को हरिद्वार से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कासरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माण कार्यों के चल रहा है और इस वजह से सभी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर द्वारा जानकारी दी गई है कि कासरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई समेत कई निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसके चलते रेलवे बोर्ड से ब्लॉक मांगा गया था। रेलवे बोर्ड की ओर से सुबह साढ़े सात बजे से लेकर चार बजे तक का ब्लॉक दिया गया है। ऐसे में नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस और अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा।

नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस जो देहरादून तक आती है, उसे हरिद्वार से ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। वहीं देहरादून से चलने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस समेत बाकी ट्रेन पहले की तरह देहरादून से ही चलेंगी। इससे पहले भी निर्माण कार्यों के वजह से हल्द्वानी व काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन रद्द की गई थी, वहीं कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top