Dehradun News

देहरादून से ट्रेन यात्रा करने वाले ध्यान दें, 9 मई तक रद्द हो गई जनता एक्सप्रेस ट्रेन

जरूरी खबर: तीन दिन के लिए Cancel की गई काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

देहरादून: राजधानी देहरादून से यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें। देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक बार फिर रद्द हो गई है। ताजा अपडेट की मानें तो नौ मई के बाद इस ट्रेन का संचालन होगा। इससे पहले कोहरे व अन्य कारणों से ट्रेन को रद्द किया जा चुका है। जनता एक्सप्रेस के रद्द होने के बाद अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस साल में यह तीसरी बार है जब जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बनारस के पास पटरियों की रिमॉडलिंग के कारण ट्रेन का संचालन रद्द किया गया है। जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से इस रूट की दूसरी गाड़ियों में भीड़ बढ़ गई। 

दो प्रमुख तीर्थ स्थल वाराणसी व हरिद्वार की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से देहरादून के बीच जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है। शनिवार दोपहर (वाराणसी से देहरादून जाने वाली अप ट्रेन का सही समय अपराह्न 12:11 बजे) ट्रेन पकड़ने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि अचानक निरस्त कर दी गई। बताया गया कि वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन आठ तो देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नौ मई तक निरस्त रहेगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top