Rajasthan

CDS बिपिन रावत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, 21 वर्षीय छात्र है जावाद खान

Ad

नई दिल्ली: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत इस दुनिया में नहीं रहे। हेलीकॉप्टर क्रैश में उनका निधन हो गया। उनके साथ 12 अन्य लोग भी इस हादसे में शहीद हुए हैं। बिपिन रावत व अन्य लोगों की मौत ने पूरे देश को झनझोर कर रख दिया है। पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्व इस हादसे को लेकर गलत टिप्पणियां कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। राजस्थान पुलिस ने सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने रावत के शहीद होने को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार टीमें को गठित कर युवक को पकड़ा।

मामला जिला टोंक का है। शहर के कोतवाली थाना इलाके के राज टाकीज रोड निवासी जावाद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक के राज टॉकीज के पास रहने वाले जावाद 21 साल का है। उसने पोस्ट को एक घंटे बाद डिलीट कर दिया था। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। युवक के सोशल मीडिया पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद लोगों ने इस युवक पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top