Pauri News

नमन: धारकोट गांव के जवान विपिन सिंह सियाचिन में शहीद, आपको याद रखेगा उत्तराखंड

Ad

पौड़ी: इस वक्त की बड़ी खबर देवभूमि के लिए सीधा सियाचिन से आई है। उत्तराखंड के एक और लाल ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हैं। पौड़ी गढ़वाल के धारकोट गांव निवासी विपिन सिंह शहीद हो गए हैं। ये खबर सुनकर उनके घरवालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निवास क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड के युवा सेना में जाकर देश सेवा करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। अमुमन तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों का हर दूसरा युवक सेना में भर्ती होना चाहता है। युवाओं को प्राण त्याग देने से भी डर नहीं लगता है। यही वजह है कि पूरे देश में उत्तराखंड को इतना माना जाता है। उत्तराखंड को शहीदों की भूमि का दर्जा दिया जाता है।

इसी बीच एक बड़ी दुखद खबर आई है। धारकोट के रहने वाले जवान विपिन सिंह शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विपिन सिंह 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी सियाचिन में सीमा पर लगी हुई थी। बता दें कि इस खबर से उनके गृह क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। हल्द्वानी लाइव भी विपिन सिंह को नमन करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top