Sports News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला एक और गोल्ड, जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास

Ad

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए अच्छा साबित हुआ है। देश को पांचवा पदक हासिल हो गया है। एक बार फिर भारत को पदक वेटलिफ्टिंग में मिला है। जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हु स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं।जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।  जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे।कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां भारत की झोली में चार मेडल आए। वहीं तीसरे दिन 67 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में लालरिनुंगा जेरेमी ने स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत का खाता खोला।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top