Nainital-Haldwani News

बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद नैनीताल जिला योजना की बैठक हुई कैंसिल

Ad

हल्द्वानी : मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद चम्पावत व नैनीताल की जिला योजना की बैठक हुई स्थगित- जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य। मौसम विभाग द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड में दिनांक 18 से 22 जुलाई तक ऑरेंज /रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि संपूर्ण उत्तराखंड विशेषकर पहाड़ी जनपदों में भारी से भारी वर्षा के कारण भूस्खलन ,बाढ़ , हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के बाधित होने से प्राकृतिक आपदा की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी भावी आशंका के दृष्टिगत जनपद प्रभारी मंत्री रेखा रेखा आर्य ने आगामी दिनांक 19 जुलाई को जिला चम्पावत व 20 जुलाई को जनपद नैनीताल की आयोजित होने वाली जिला योजना की बैठक स्थगित कर दी है । मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज , रेड अलर्ट के दृष्टिगत प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रबंधन टीम को एंबुलेंस एवं पर्याप्त चिकित्सा की व्यवस्था सहित अलर्ट रहने, सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी की पर्याप्त व्यवस्था एवं उसी दौरान घटने वाली प्रत्येक घटना की अद्यतन सूचना से अवगत कराने के निर्देश भी दिए है। साथ ही उन्होंने जनपद की समस्त जनता से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज/ रेड अलर्ट एवं चेतवानी को ध्यान में रखते हुए सतर्कता, सावधानी एवं सुरक्षित रहें और अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top