Jobs

DMRC ने मैनेजर, सुपरवाइजर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Ad

Job: Delhi Metro: Vacanacy:

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप रिटायरमेंट के बाद दोबारा अपनी वर्कलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मैनेजर, सुपरवाइजर और जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

1. जनरल मैनेजर (इंस्पेक्शन) – 01 पद

  • पद कोड: 01/GM/I
  • योग्यता: बी.ई (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) या समकक्ष
  • आयु सीमा: 55 वर्ष (PRCE बेस पर 55-62 वर्ष)
  • वेतन: ₹1,82,500 प्रति माह (PRCE बेस पर)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025

2. सुपरवाइजर/जेई/सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक मशीन) – 01 पद

  • पद कोड: 01/NE/S/T
  • योग्यता: 3 साल का डिप्लोमा/हायर क्वालिफिकेशन (सिविल इंजीनियरिंग)
  • आयु सीमा: 1 मार्च 2025 को न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2025

3. जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 04 पद

  • योग्यता: 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या हायर क्वालिफिकेशन (सिविल इंजीनियरिंग)
  • आयु सीमा: 55 से 62 वर्ष
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2025

भर्ती प्रक्रिया और वेतनमान

  • यह भर्ती डेप्यूटेशन और PRCE (पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट) बेस पर की जा रही है।
  • आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में अच्छा अनुभव होना आवश्यक है।
  • डेप्यूटेशन बेस पर वेतन अंतिम पे लेवल के अनुसार मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाएं।

भर्ती सेक्शन में जाकर अधिसूचना पढ़ें।

अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।

संबंधित दस्तावेज संलग्न करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन सबमिट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top