Jobs

दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में आई भर्तियां, कुल 50 पद भरे जाएंगे

Ad

देहरादून: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की श्री वेंकटेशर कॉलेज की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक कॉलेज युवाओं को नॉन-टीचिंग के 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 33 पद लेबोरेट्री अटेंडेंट के, 7 पद लाइब्रेरी अटेंडेंट के, 2 पद जूनियर असिस्टेंट के और एक-एक पद असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, लाइब्रेरियन और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदो पर आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2022 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 27 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। नोटिफिकेशन में पदों की संख्या को भी अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वह सही पद के लिए आवेदन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top