Jobs

SBI में काम करने का शानदार मौका, 6100 पदों पर भर्तियां, तुंरत अप्लाई करें

Ad

देहरादून: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अनुभव प्राप्त करने का अच्छा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवाओं के लिए है। जानकारी के अनुसार एसबीआई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2021 में कुल 6100 पदों पर भर्ती होनी है। अप्रेंटिसशिप भर्ती अलग-अलग राज्यों के लिए है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो चुकी है। अप्रेंटिस के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका आयोजन अगस्त में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पोस्ट के हेतु अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://bank.sbi/web/careers, https://www.sbi.co.in/ career या नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल की वेबसाइट https://apprenticeshipindia.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे जरूरी इस जॉब के लिए मानदेय 15000 रुपये होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

गुजरात में 800, आंध्र प्रदेश में 100, कर्नाटक में 200, मध्य प्रदेश में 75, छत्तीसगढ़ में 75, पश्चिम बंगाल में 715, सिक्किम में 25, अंडमान निकोबार में 10 और हिमाचल प्रदेश में 200 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तराखंड में 125 पद भरे जाने हैं। चंडीगढ़ में 25, जम्मू-कश्मीर में 100, लद्दाख में 10, हरियाणा में 150, पंजाब में 365, तमिलनाडु में 90, पांडिचेरी में 10, तेलंगाना में 125, राजस्थान में 650, केरल में 75, उत्तर प्रदेश में 875, महाराष्ट्र में 375, गोवा में 50, अरुणाचल प्रदेश में 20, असम में 250, मणिपुर में 20, मेघालय में 50, मिजोरम में 20, नागालैंड में 20, त्रिपुरा में 20, बिहार में 50 और झारखंड में 25 पदों के लिए भर्ती होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top