Rajasthan

जोधपुर में बनने जा रहा यहाँ स्मारक, जिस जगह पर हुआ था हिरण का शिकार

Ad

नई दिल्ली:राजस्थान के जोधपुर में जिस जगह पर सलमान खान ने कथित रूप से हिरणों का शिकार किया था वह जगह जोधपुर के कांकाणी गांव में स्थित है और अब उस जगह पर बिश्नोई समाज के लोगों ने हिरण स्मारक बनाने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि सलमान खान ने 1998 में कथित रूप से कांकनी गांव में हिरण का शिकार किया था जिसके बाद यह मामला सालों साल तक कोर्ट में भी चला और सलमान खान को 5 साल की सजा भी सुनाई गई थी जिस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

आज उसी कांकाणी गांव में बिश्नोई समाज के लोगों ने जिस जगह पर हिरण का शिकार हुआ था उस जगह पर हिरण की याद में हिरण स्मारक बनाने का फैसला किया है। हिरण को यहां पर बिश्नोई समाज के लोग बहुत मानते हैं।

23 साल पहले जिस जगह पर हिरण मारे गए थे आज उस जगह पर किसानों ने हिरण स्मारक बनाने के लिए अपनी खेतों की जमीनें दे दी हैं। हिरण शिकार के घटनास्थल पर काले हिरण की पंच धातु की एक विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी. इसके साथ ही यहां पर एक रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा. उसमें पशु पक्षियों का इलाज होगा. बिश्नोई समाज से जुड़े हुए लगभग 200 युवाओं की टीम इस कार्य में जुटी हुई है। एक महीने के अंदर लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत से स्मारक बनाया जायेगा और ज्यादातर खर्च समाज के दानदाता देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top