Election Talks

एक बार फिर जोगिंदर रौतेला और सुमित हृदयेश आमने सामने, पिछली टक्कर नहीं भूला है हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ने हल्द्वानी विधानसभा सीट से मेयर जोगिंदर रौतेला को टिकट दिया है। पार्टी ने लगातार दूसरी बार उन्हें विधानसभा का टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने सुमित हृदयेश को मैदान पर उतारा है। यानी एक बार फिर साल 2018 के निकाय चुनाव की तरह दोनों आमने-सामने होंगे। असली टक्कर दोनों के बीच ही मानी जा रही है लेकिन अन्य दलों के प्रत्याशियों को हल्के में लेना इनकी भूल हो सकती है।

साल 2018 निकाय चुनाव का इतिहास

भाजपा के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को 64793 वोट मिले थे तो वही कांग्रेस के सुमित हृदयेश को 53939 मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी को 10854 से हार का सामना करना पड़ा।

साल 2017 विधानसभा चुनाव का इतिहास

साल 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में हल्द्वानी सीट से कांग्रेस से स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा ने हल्द्वानी के मेयर जोगेंदर सिंह रौतेला को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इंदिरा हृदयेश से 6557 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।  इंदिरा हृदयेश को 43786 वोट मिले थे तो वही जोगेंदर सिंह रौतेला को 37229 मिले थे। इस हार के बाद भी जोगिंदर रौतेला का कद भाजपा में बढ़ा था और उन्हें अगले साल आयोजित हुए निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी बनाया गया।

To Top
Ad