Nainital-Haldwani News

देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठा पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उत्तराखंड की नैनीताल जिला कार्यकारणी की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून बनवाने पर जोर दिया गया, तथा पत्रकारिता दिवस में पत्रकार सम्मान समारोह करने में आम सहमति बनी।
गुरुवार को हल्द्वानी के एक निजी रेस्टोरेंट में देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नैनीताल कार्यकारिणी की एक आम बैठक जिला अध्यक्ष नागेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसका संचालन महामंत्री रिम्पी बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री प्रदीप फुटेला, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रिय कार्यकारिणी डॉo जसवंत पुरी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाल ने कहा की पत्रकारो के साथ समय- समय पर हमले हो रहे है, ऐसे में हमे संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारो ने अपनी पारदर्शी, निष्पक्ष व धारदार पत्रकारिता से समाज की समस्यायो के निराकरण में महत्वपूर्व भूमिका निभाई है। इसके साथ ही जून में ऋषिकेश में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष नागेश दुबे ने कहा की संगठन को बनाने का उद्देश्य है की पत्रकार बन्धु एक मंच में आकर मिलकर पत्रकारो के हितो के साथ आम समस्यायो को सरकार तक पहुंचाए व सरकार की योजनाओ को जनता तक पहुंचाए तथा देश व समाज के विकास में अपना योगदान दे सके। यहाँ तुषार कांडपाल, विवेक वशिष्ठ, मनीष पाल, मोहन रावत, सलीम सिद्दकी, संजय त्यागी, लोकेश पांडे, गौरव त्रिपाठी, दान सिंह नयाल, अंकुर गोयल, संजय सिंह बिष्ट, विकास शर्मा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top