Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के पत्रकारों का होगा दिल्ली में सम्मान,डिजिटल मीडिया में बनाई पहचान

Ad

हल्द्वानी:वर्किंग जर्नालिस्ट ऑफ़ इंडिया (WJI) हल्द्वानी के तीन पत्रकारों को दिल्ली में होने जा रहे डिजिटल मीडिया अवार्ड 2021 में सम्मानित करने जा रहा है। जिसकी सूची आज ही जारी हुई है।हल्द्वानी से दीपिका नेगी,पवन सिंह कुंवर व ऋषि कपूर को इस अवार्ड के लिए चुना गया हैं। इन तीनों को इस अवार्ड के चुने जाने पर हल्द्वानी के (WJI) संघठन में ख़ुशी की लहर है। डिजिटल मीडिया अवार्ड के तहत डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को काफी गहनता से चुना जाता है। संघठन डिजिटल पत्रकारों पर अपनी पैनी नज़र बनाये रखता है, जैसे की ये किसी भी खबर को अपने वेब पोर्टल में कब और कैसे प्रकाशित करते हैं। इनकी लेखनी व अन्य चीजों को काफी गहनता से अध्यन किया जाता है फिर कहीं ये इस अवार्ड में सम्मेलित हो पाते हैं। तीनों डिजिटल मीडिया के पत्रकार इस सम्मान से बेहद खुश हैं। तीनों पत्रकार लंबे वक्त से इस क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top