Nainital-Haldwani News

होली से ठीक पहले अचानक दिल्ली पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। मगर सरकार गठन और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब भी भाजपा हाईकमान के इर्द गिर्द कई सवाल मंडरा रहे हैं। कभी विधायकों को तो कभी सांसदों को दिल्ली बुलाया जा रहा है। अब कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का भी दिल्ली जाने का नंबर आ गया है। होली से ठीक पहले भाजपा हाईकमान ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत दिल्ली पहुंचे हैं। इसी बीच कयासों का बाजार फिर से गर्म होने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बंशीधर भगत उत्तराखंड की राजनीति के पुराने और माहिर नेता माने जाते हैं। अपाऱ अनुभव होने का मतलब है कि उन्हेम कोई बड़ी जिम्मेदारी जी सकती है। ऐसे में उन संभावनाओं को बहुत बल मिल रहा है जिनका कहना था कि किसी पुराने नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उनके प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद से ही उनके कद को लेकर तमाम तरह की सियासी चर्चाएं शुरू होने लगी थी। बता दें कि भाजपा ने उत्तराखंड में 47 सीटें जीती हैं। मगर सीएम पुष्कर सिंह धामी के खटीमा सीट हारने पर सरकार के समीकरण गड़बड़ा गए हैं।

एक तरफ धामी को फिर से सीएम बनाए जाने की चर्चा भी लगातार चल रही है। इसके अलावा सीएम पद को लेकर तमाम अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी आगे आ रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा सरप्राइज देने में माहिर है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा इस बार किस पर दांव खेलती है। इसी दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को भी अचानक दिल्ली जाना पड़ा है। वह बीती शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस बारे में भगत ने दिल्ली जाने की बात स्वीकारते हुए ये कहा है कि वह निजी कारण से जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top