Election Talks

बड़ी खबर: BJP के बंशीधर भगत ने कालाढूंगी से दर्ज की बड़ी जीत

Ad

कालाढूंगी (03.00 PM)

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी में 16 राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद बंशीधर भगत 66684 वोट लाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर महेश चंद्र 42815 वोटों के साथ काबिज हैं। ऐसे में करण की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बंशीधर भगत ने फिर एक बार कालाढूंगी की जनता का दिल जीता है।

कालाढूंगी (01.45 PM)

कालाढूंगी में बंशीधर भगत ने बारा उनकी गिनती के बाद 50000 वोटों का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा के प्रत्याशी को 51026 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी महेश चंद्र को 34460 वोट मिले हैं। बंशीधर भगत की जीत निश्चित मानी जा रही है।

कालाढूंगी (1.15 PM)

10 राउंड की समाप्ति के बाद कालाढूंगी से बंशीधर भगत बहुत आगे निकल गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक बंशीधर भगत को अब 42456 वोट मिल चुके हैं। वहीं महेश चंद्र को 29698 वोट मिले हैं।

कालाढूंगी (12.01 PM)

कालाढूंगी में 7 राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। 7 राउंड की समाप्ति के बाद कालाढूंगी के वर्तमान विधायक और भाजपा के प्रत्याशी बंशीधर भगत आगे चल रहे हैं। बंशीधर भगत को अब तक 27725 वोट मिल चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 23100 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी महेश चंद्र है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top