Haridwar News

उत्तराखंड में यहां छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली

Ad

Kaliyar | Roorkee | Crime | Uttarakhand : कलियर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बच्ची मंगलवार रात अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोग रातभर उसे आसपास के इलाकों में तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। बच्ची के लापता होने से लेकर उसके मिलने तक के घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि बच्ची का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। परिवार कलियर में हाजिरी देने के लिए आया था और यहां एक स्थान पर ठहरा हुआ था। मंगलवार रात बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने उसकी काफी तलाश की…लेकिन रात में उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह बच्ची मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। मामले में बच्ची की चिकित्सकीय जांच और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच और बच्ची के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Ad
To Top