Nainital-Haldwani News

काठगोदाम पुल मंगलवार से चालू होगा , ट्रैफिक जाम से नहीं होगा सिर दर्द

Ad

हल्द्वानी : काठगोदाम के कलसिया पुल के शुरू होने को लेकर अपडेट सामने आया है। आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा की जा रही कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि के एई एमबी थापा को निर्देश दिये कि मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक पुल हरहाल में चालू कर दिया जाए। इसके साथ ही पुल मे 24*7 घंटे कार्य किया जाए। इसके लिए उन्होनेे मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह को निर्देश दिये कि सोमवार की रात्रि 12 बजे कलसिया पुल का स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। उन्होने एई को निर्देशित किया कि कार्य समय से पूर्ण हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाये जांए। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, एई लोनिवि एमबी थापा,पूर्व बीडीसी सदस्य महेश भण्डारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top