Sports News

सीके नायडू ट्रॉफी में ग्रेटर हल्द्वानी के कमल कन्याल का शतक, 22 चौके जड़ दिए

Ad

हल्द्वानी: सीके नायडू ट्रॉफी में अखिल सिंह रावत और कमल कन्याल के शतक के बदलौत उत्तराखंड ने हरियाणा के खिलाफ 532 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड ने 163 ओवर बल्लेबाजी की और उसके 8 विकेट गिरे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अखिल सिंह रावत ने 133 और कमल कन्याल ने 125 रनों की पारी खेली। रावत की पारी में 14 चौके शामिल रहे तो वही कमल की पारी में 22 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा कप्तान अजित सिंह रावत ने 65 रनों की पारी खेली।

हरियाणा की ओर से राहुल ने तीन, जितेंद्र पाल 2 और विवेक ने 2 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि कमल कन्याल उत्तराखंड के लिए सीनियर टीम के लिए भी शतक जड़ चुके हैं। वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी दोनों में शतक जड़ा है। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top