Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:कामिनी जोशी ने पास की NET परीक्षा, पिता भजन गायक हैं और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Kamini Joshi Haldwani: NET Exam Result: Haldwani Motivational News:लाख कठिनाइयों के आगे बिना झुके बिना रुके हर बाधा और रुकावट आने पर भी केवल अपने हौसलों और मेहनत पर विश्वास करके आगे बढ़ने वालों की सफलता सबसे सुंदर मानी जाती है। हल्द्वानी की एक और बेटी की ऐसी ही प्रेरणादायक सफलता की कहानी को खबर के रूप में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। हल्द्वानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला हरिपुरनायक निवासी कामिनी जोशी को उनकी उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि कामिनी को यह शुभकामनाएं अपने दूसरे प्रयास में NET परीक्षा पास करने पर मिल रही हैं।

कामिनी ने अपने दूसरे प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा संगीत (गायन) में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता प्राप्त कर ली है। आपको बताते चलें कि कामिनी ने बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से पीसीएम से पूरी की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई दौलत राम कालेज से तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। पढ़ाई में बचपन से होनहार कामिनी की रुचि संगीत में भी थी। बचपन से ही अपने संगीत अभ्यास और संगीत सुनने के शौक ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित भी किया। सुर और संगीत का यह हुनर उन्हें अपने पिता जगदीश आनंद जोशी से मिला जो एक एक भजन गायक हैं व माता पुष्पा जोशी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

पढ़ाई के साथ अपनी कला को भी सम्मान देने वाली कामिनी ने आखिरकार एक बाड़ी उपलब्धि से अपने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया। इस ख़ुशी में कामिनी के साथ क्षेत्र के सभी लोग और सभी परिचित झूम रहे हैं। कामिनी की यह सफलता अभी से बहुत से कलाकारों और अपनी मेहनत पर विश्वास करते हुए अपने सपनों की तरफ बढ़ रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। अपने माता- पिता के संस्कारों और प्रोत्साहन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आदर्श गुरु प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ रिंदाना रहस्य तथा सभी गुरुजनों को कामिनी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय दिया है।

To Top