Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर की कनक पांडे को दें बधाई, बोर्ड की परीक्षा में मिले 475 अंक

Ad

Kanak Pandey Rudrapur; CBSE 10 result:- सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे बीते सोमवार 13 मई को घोषित कर दिए थे। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड में भी बेटी ने टॉप किया है। लड़कियों का पास होने का प्रतिशत इस बार 94.75 प्रतिशत रहा है, जबकि 92.72 फीसदी लड़के पास होने में कामयाब रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली एक छात्रा है रुद्रपुर की कनक पांडेय। बताते चलें कि कनक पांडेय रुद्रपुर के रेनबो स्कूल की छात्रा हैं। कनक पांडे ने दसवीं कक्षा में 95% अंक प्राप्त किए है। अपनी इस सफल परिणाम से कनक ने ना केवल अपने विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने क्षेत्र को भी गौरवंतित किया है। कनक ने दसवीं बोर्ड में 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। इस के साथ ही कनक एनसीसी की भी छात्र है। कनक ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top