Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता की कंचन परिहार ने महिला वनडे टूर्नामेंट में जड़ा अर्धशतक

Ad

Cricket: Womens: Ondey: Uttarakhand vs Kerela: महिला वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम को केरल ने 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 47.4 ओवर में 179 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए कंचन परिहार ने 61 नंदिनी कश्यप ने 38, प्रेम रावत ने 18 और प्रीति भंडारी ने 15 रनों का योगदान दिया। केरल के लिए केर्थी जेम्स ने चार विकेट और शानि ने तीन विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुरुआत अच्छी रही। दूसरे विकेट के लिए शानि और दृश्या ने 108 रनों की साझेदारी, जिससे मुकाबला 8 विकेट से करेल के पक्ष में रहा।

वनडे टूर्नामेंट की बात करें तो पिछले साल उत्तराखंड महिला टीम ने एकता बिष्ट की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। उत्तराखंड को सर्विसेज ने मात दी थी। उत्तराखंड महिला टीम ने निकल कर नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट ने जूनियर भारतीय टीम में भी जगह बनाई है जबकि एकता बिष्ट खुद भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top