Nainital-Haldwani News

शेमफॉर्ड स्कूल के कनिष्क सुयाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की

Ad

हल्द्वानी: सैनिक स्कूल परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से कई बच्चे ने सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सैनिक स्कूल में दाखिला लेकर युवा सैन्य ऑफिसर बनने के सपने को पंख देते हैं। नैनीताल स्थित घोड़ाखाल स्कूल देश के विख्यात सैनिक स्कूलों में से एक है।

ADVERTISEMENTS Ad

मोतीनगर स्थित SHEMFORD स्कूल के कनिष्क सुयाल को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में सफलता मिली है। उन्होंने लिखित परीक्षा में 261 अंक हासिल किए। उनकी कामयाबी पर प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने कहा कि पूरे स्कूल की तरफ से कनिष्क को बधाई। छोटी उम्र में इस तरह की कामयाबी बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी एक दूसरे से प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कोशिश रहती है कि उनके बेसिक को मजबूत किया जाए। इससे बच्चों को समझने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल का फोक्स करता है कि जो बच्चा जिस क्षेत्र में अच्छा है उसे संबंधित क्षेत्र में प्रोत्साहन किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top