Sports News

टेस्ट सीरीज से पहले कपिल देव ने क्यों कही विकेटकीपर को चांटा मारने की बात

Ad

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज को भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव चांटा मारना चाहते हैं। जी हां, कपिल देव के एक बयान से हर कोई हैरान है। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर ये बड़ा बयान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्व के महान क्रिकेटरों में गिने जाने वाले कपिल देव ने एबीपी अनकट पर कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि ऋषभ पंत जल्दी से ठीक हो जाए और जब वह ठीक हो जाएगा तो मैं उसे जाकर एक चांटा जोर से मारूंगा, क्योंकि अपनी देखभाल करो। कपित देव के शब्द थे कि, “देखो, आपकी चोट से पूरी टीम का पूरा कॉम्बिनेशन बिगड़ गया है। फिर गुस्सा भी है कि ऐसी गलतियां आज के युवा लड़के क्यों करते हैं? इसलिए उसके लिए थप्पड़ भी होना चाहिए।”

हालांकि, कपिल देव ने ऋषभ के लिए दुआ भी की है। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ पंत को आशीर्वाद और प्यार-मोहब्बत। भगवान उसको अच्छी तरह स्वस्थ करे।’ गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नौ फरवरी खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम को ऋषभ पंत की कमी खलने वाली है। ऋषभ पंत कार हादसे के बाद से चोटों से उबर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top