Uttarakhand News

हल्द्वानी में बढ़ रहा है कराटे का क्रेज, बेल्ट टेस्ट में उमड़े युवा

Ad

हल्द्वानी:रविवार को क्योकुशीन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया की हल्द्वानी शाखा में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया। इस आयोजन में 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 40 युवाओं ने भाग लिया।  सबसे खास बात ये रही कि बेटियों ने भी इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और उनकी संख्या करीब 25 रही।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बेल्ट टेस्ट का आयोजन मुकेश पाल द्वारा कराया गया था। इस आयोजन में राष्ट्रीय परीक्षक वसंत कुमार सिंह ने ऑरेंज बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट के छात्र– छात्राओं का टेस्ट लिया। बेल्ट टेस्ट की शुरुवात 1 घंटे के योगा सत्र से की गई। इस दौरान वसंत कुमार सिंह ने बच्चों को योगा का महत्व समझाने के साथ यह भी बताया कि कराटे  केवल सेल्फ डिफेंस ही नहीं,बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक सेहत के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव हरीश पांडे व मोहम्मद मुजाहिद,भूपेंद्र सिंह, भास्कर जोशी, दीपक रावल, वैभव कांडपाल, करण पांडे, वैभव भगत आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top