Sports News

करुण को मिली संजीवनी, 2017 में इंग्लैंड और अब 2025 में भी इंग्लैंड !

Ad

Karun Nair: India: England: इंग्लैंड के खिलाफ जून में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अब टेस्ट में टीम की कप्तानी युवा शुभमन गिल करेंगे। तो वहीं साल 2018 में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले करुण नायर को भी टीम में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नायर ने पिछले घरेलू सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था और कुल 9 शतक जड़े थे। इसके बाद से माना जा रहा था कि उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नायर के साथ करोड़ों क्रिकेट फैंस की भावनाएं भी जुड़ी है क्योंकि कइयों को अभी भी लगता है कि अच्छे फॉर्म और तेहरा शतक जमाने के बाद भी उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला गलत था।

समय की सूई उसी मोड़ पर आकर रुकी है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ ही तेहरा शतक जड़कर अपनी पहचान स्थापित की थी और अब उन्हें दोबारा इंग्लैंड के खिलाफ ही मौका मिल रहा है। यकीन मानिए अगर इंग्लैंड दौरे में नायर के बल्ले रन निकल गए ना तो भारत में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की उम्मीद को भी पंख लगेंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत शुरू होगी, जिसका टाइटल होगा ‘उम्मीद’।

करुण ने भारत के लिए खेले 6 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में एक नाबाद तिहरे शतक से 62.33 के औसत से 374 रन बनाए हैं। करियर की तीसरी ही टेस्ट पारी में करुण ना साल 2016 दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में नाबाद 303 रन बनाकर क्रिकेट  जगत को हैरान कर दिया। करुण ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेला था। आखिरी पारी में उन्होंने 5 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top