Nainital-Haldwani News

जरूरी खबर: तीन दिन के लिए Cancel की गई काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन

जरूरी खबर: तीन दिन के लिए Cancel की गई काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

हल्द्वानी: ये खबर हल्द्वानी, काठगोदाम व आसपास के रेल यात्रियों के लिए है। दरअसल रेलवे की तरफ से काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट आई है। बता दें कि उक्त ट्रेन को कुल तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि देहरादून जाने वाले यात्रियों को इन तीन दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे के मुताबिक हरिद्वार से लक्सर के मध्य डबल लाइन का निर्माण होना है। काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस इसी रूट से होकर गुजरती है। ऐसे में निर्माण कार्यों के चलते ट्रेन को तीन दिन के लिए निरस्त किया गया है। बता दें कि यह ट्रेन 26, 27 व 29 अक्टूबर को दोनों ओर से संचालित नहीं होगी।

आपको याद होगा कि बीते दिनों भारी बारिश के बीच गौला नदी उफान पर थी। जिसने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन पर शंटिग नेक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे काफी गाड़ियां प्रभावित हुई। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने ट्रेनों की जानकारी दी जो कि निम्नलिखित है।

1. ट्रेन संख्या 05381 कासगंज-लालकुआं विशेष ट्रेन 25 से 27 अक्टूबर तक इज्जतनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह इच्जतनगर से लालकुआ के मध्य निरस्त रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 05370 लालकुआं-कासगंज विशेष ट्रेन 26 से 28 अक्टूबर तक यह ट्रेन लालकुआं से इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी।

3. काठगोदाम से 27 अक्टूबर को चलने वाली 04125 काठगोदाम-देहरादून विशेष ट्रेन नजीबाबाद में शार्ट टर्मिनेट होगी।

4. देहरादून से 26 एवं 28 अक्टूबर को चलने वाली 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष ट्रेन नजीबाबाद से चलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top