Nainital-Haldwani News

ज़रूरी खबर, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को दो दिन के लिए CANCEL किया गया

ज़रूरी खबर, काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को दो दिन के लिए CANCEL किया गया
Ad

हल्द्वानी: रेल यात्रियों (Rail passengers) के लिए ज़रूरी खबर है। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दो दिनों के लिए ठहरना होगा। दरअसल काठगोदाम (Kathgodam) और लाखनऊ के बीच संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (Express train) को आगामी दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। अब यह ट्रेन छह और सात जनवरी को काठगोदाम से नहीं चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उक्त ट्रेन लखनऊ से संचालित होती है। अब इस ट्रेन को दो दिनों के लिए कैंसल किया गया है। लखनऊ (Lucknow) से एक्सप्रेस ट्रेन पांच और छह जनवरी जबकि काठगोदाम से छह और सात जनवरी को संचालित नहीं (train got cancelled) होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ (Northeast Railway PRO) पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।

पीआरओ पंकज सिंह (PRO Pankaj Singh) ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रोजा-बरतारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हो रहा है। जिसमें प्री नॉन-इंटरलॉक (Pre non-interlock) एवं नॉन इंटरलॉक (non-interlock) कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से काफी ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा है। साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।

इसी कड़ी में पांच और छह जनवरी को लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन संचालित नहीं होगी। इस ट्रेन का दो दिनों तक संचालन निरस्त रहेगा। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि हल्द्वानी (Haldwani) व आसपास के रेल यात्री लखनऊ जाने के लिए इसी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top