Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पुलिस की पिटाई से परेशान युवक ने काटी हाथ की नस! मौत के बाद पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ad

हल्द्वानी: यूं तो उत्तराखंड पुलिस का मानवीय चेहरा हमेशा ही हमारे सामने आते रहता है। लेकिन मित्र पुलिस के नाम से मानी जाने वाली उत्तराखंड पुलिस कई बार इसके विपरीत भी सुर्खियों में आ जाती है। इस बार काठगोदाम से दिल दुखाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पुलिस वाले की पिटाई से एक युवक इतना परेशान हो गया कि उसने अपने हाथ की नस काट ली। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार काठगोदाम देवलाढूंगा निवासी नरेंद्र कुमार (उम्र 40 वर्ष) मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार की सुबह पुलिस चौकी के पास ही पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। बाद में जव नरेंद्र अपने घर पहुंचा तो उसके हाथ में चीरा लगा हुआ था। काफी खून भी बह गया था। उसे आनन फानन में बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की मानें तो युवक के हाथ की नस कटी हुई थी। इसी कारण से उसकी मौत हुई है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मेयर डॉ. जोंगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मेयर रौतेला मृतक के परिजनों के साथ काठगोदाम चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। जिसपर एसएसपी पंकट भट्ट ने तुरंत बड़ा फैसला लिया।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की गहनता से जांच के लिए पूरी जिम्मेदारी एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी है। गौरतलब है कि नरेंद्र की मौत के उसके परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है वहीं सभी जनों में आक्रोश भी है। पूरी जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन फिलहाल ये घटना पूरे शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top