Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर: काठगोदाम से मुंबई जाने वाली ट्रेन की अवधि को बढ़ाया गया,

Ad

मुंबई से हल्द्वानी और हल्द्वानी से मुंबई जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच की दूरी को कम कर रही मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया गया है। यह सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई से नैनीताल और कुमाऊं से सैंकड़ो लोग मुंबई जाते हैं और ऐसे में ट्रेन का संचालन के जारी रहने से उनका सफर आसान हो जाएगा। मुंबई से चलने वाली ट्रेन संचालन की अवधि का विस्तार 06 से 13 जुलाई 2022 तक किया गया है। काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली (09076) काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 07 से 14 जुलाई 2022 तक किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन काठगोदाम से 29 जून तक के लिए संचालित होनी थी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को चलती है। उन्होंने बताया ट्रेन का विस्तार किया गया है। मुंबई से यह ट्रेन छह व 13 जुलाई को काठगोदाम आएगी।यहां से सात व 14 जुलाई को वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। 

दूसरी ओर परिचालनात्मक कारणों से कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। टनकपुर से एक जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलने वाली (15074) टनकपुर-सिगरौंली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से सिंगरौंली के मध्य निरस्त रहेगी। टनकपुर से दो जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलने वाली (15076) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से शक्तिनगर के मध्य निरस्त रहेगी। इसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top